Showing posts with label शंका १. Show all posts
Showing posts with label शंका १. Show all posts

Thursday, 19 June 2014

शंका १९.०६.२०१४(2)

गायत्री पूछती है-

काल सूर्य -का अर्थ क्या है ?
काल सूर्य -का अर्थ है सर्वनाश करनेवाला सूरज।
वास्तव में सूरज जीवनदाता है।
यहाँ अणुबम को सूरज कहा गया है।
अणुबम से सर्वनाश होता है। इसलिए उसे काल सूरज कहा गया है।

Wednesday, 18 June 2014

शंका १९.०६.२०१४(1)

white collar job केलिए हिंदी शब्द है क्या ?
ज़रूर
white collar job
सफेदपोश नौकरी, बिठाऊ नौकरी
पढ़िए...
  • नई पीढ़ी  शारीरिक अम को तिरस्कार से देखते हैं, और सफेदपोश नौकरी चाहते हैं ।
  • आई आई टी की डिग्री एक बिठाऊ नौकरी के लिए बहुत बड़ा टिकट है। 

Saturday, 31 May 2014

शंका और समाधान 1

देखते देखा मुझे तो एक बार
उस भवन की ओर देखा, छिन्नतार;
देखकर कोई नहीं,
देखा मुझे उस दृष्टि से
जो मार खा रोई नहीं,
सजा सहज सितार,
सुनी मैंने वह नहीं जो थी सुनी झंकार।

इस कविता भाग की व्यख्या करते समय हमारे अध्यापक बन्धुओं के मन में अभी शंकाएँ बाकी है। इन शंकाओं को दूर करने केलिए सहायता करें...